सिंहेश्वर मधेपुरा।
1 महीने से चल रहा आशा और आशा फैसिलिटेटर का हड़ताल स्वास्थ्य विभाग के मंत्री और बिहार के उप मुख्यमंत्री के कई बिन्दुओं पर सहमति के बाद सोमवार को समाप्त हो गया। 11 अगस्त को आशा प्रतिनिधियों से सार्थक बातचीत के बाद 12 अगस्त को डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव और आशा प्रतिनिधिमंडल से हुई बातचीत के बाद निर्णय लिया गया। आशा प्रतिनिधि मंडल के साथ हुई बैठक में स्वास्थय मंत्री ने आशा प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि पहले मिल प्रोत्साहन राशि 1 हजार रुपए की जगह अब उन्हें 25 सौ रुपए मानदेय के रूप में दिए जाएंगे। जिसका भुगतान सितंबर से शुरू होगा। मालूम हो कि अपने 9 सुत्री मांगों को लेकर आशा और आशा फैसिलिटेटर संयुक्त रूप से पिछले 12 जुलाई से 1 महीने तक लगातार हड़ताल पर थी। उनकी मांग थी कि जब तक आशा फैसिलिटेटर को सरकारी सेविका घोषित नहीं किया जाता है। 1 हजार रुपए के बदले 10 हजार रुपए मानदेय नहीं किया जाता है। तब तक वह लोग हड़ताल पर रहेंगे। आशा फैसिलिटेटर की कई मांगों को बिहार सरकार ने मान लिया है। और मानदेय में बढ़ोतरी कर दी है। फिलहाल रिटायरमेंट बेनिफिट और रिटायरमेंट उम्र को 65 साल करने पर सरकार विचार कर रही है। इसके अलावे बाकी मांगों पर सहमति बन गई है। स्वास्थ्य विभाग के फैसले को अब कैबिनेट में पास कराना होगा और उसके बाद अगले महीने से आशा फैसिलिटेटर को बदले हुए मानदेय की राशि मिलने लगेगी। सरकार द्वारा आशा कार्यकर्ता और फेसिलेटर की आंशिक रूप से कई मांग मान ली गई है। वैसे ही सिंहेश्वर प्रखंड क्षेत्र के सभी आशा कार्यकर्ता स्थानीय सीएचसी में एकत्रित होकर सरकार के फैसले पर जश्न मनाना शुरू कर दिया। और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी। इस दौरान अध्यक्ष सुनीता देवी ने कहा इस हड़ताल में शामिल तमाम आशा बहनों को दिल से धन्यवाद देती हूं। आप लोगों ने इस हड़ताल को विनम्रता पूर्वक सफल बनाने में आपका पूर्ण सहयोग रहा है। इसके लिए आप तमाम आशा बहनों को धन्यवाद देते हुए कहा स्वास्थ्य मंत्रालय बिहार सरकार से हमलोगो के द्वारा जो मांग किया गया था। उसमें कुछ रह गया हम लोग इसके लिए आगे भी सरकार से अपनी मांगों पर विचार करने की प्रार्थना करते हैं। साथ ही उन्होंने सभी आशा बहनों से अपील करते हुए कहा अपने-अपने पोषक क्षेत्र में जा कर कार्य शुरू करने का अनुरोध किया। मौके पर उपाध्यक्ष मंजू कुमारी, सचिव फरजाना खातून, संरक्षक आशा देवी, सुधा देवी, नीलम देवी, गीता देवी, रेणु कुमारी, अनिता देवी, मीना देवी, कोषाध्यक्ष विभा कुमारी सहित प्रखंड की सभी आशा कार्यकर्ता मौजूद थी।
एक टिप्पणी भेजें