पृथ्वी को सुरक्षित रखने लिए पेड़ पौधों को बचाना आवश्यक: डॉ. आरके पप्पु

 



मधेपुरा।

लायंस क्लब के मिशन जल जीवन हरियाली के अंतर्गत गुरुवार को भगवानपुर साहूगढ़ स्थित आरकेएम रेजिडेंशियल पब्लिक स्कूल परिसर में पौधारोपण किया गया। लायंस क्लब के अध्यक्ष डॉ आरके पप्पू, सचिव डॉ. संजय कुमार ने इस बाबत कहा कि सेवा को सर्वोपरि मानने वाले संस्था द्वारा लगातार पर्यावरण से लेकर आम जन की सेवा का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान फलदार पौधे लगाए गए। क्लब के सदस्यों ने चंद्रयान3 के सफलतापूर्वक लैंडिंग पर इसरो के वैज्ञानिक के प्रति आभार प्रकट करते हुए, इस देश का गौरव बढ़ाने वाला कार्य बताया। लायंस क्लब के सदस्यों ने कहा कि वातावरण जिस तरह से प्रदूषित हैं और जिस तरह से पेड़ पौधों की कटाई हुई हैं। इसके लिए पृथ्वी को सुरक्षित रखने लिए पेड़ पौधों को बचाना आवश्यक हो गया है। ज्यादा से ज्यादा संख्या में पौधारोपण करने का निर्णय लेते हुए लायंस क्लब के टीम ने पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में सभी लोगों को पौधारोपण करना चाहिए। इससे हमारा वातावरण सुंदर और शुद्ध रहता है। चार्टर्ड प्रेसिडेंट डॉ. सच्चिदानंद यादव ने कहा लगातार जल जीवन हरियाली के लिए काम करते हुए आगे भी इसी तरह के कार्यक्रम को अग्रणी रखेंगे। मौके पर साहूगढ़ भगवानपुर स्थित आरकेएम रेजिडेंशियल पब्लिक स्कूल में बच्चों को पर्यावरण संबंधी शिक्षा भी दी गई। स्कूल के निदेशक डॉ हिमांशु ने बच्चों को पर्यावरण के प्रति प्रेरित के लिए जिस पौधे को लगाया। उसकी देखभाल का कार्य शिक्षक,बच्चों के जिम्मे दिया गया। इस मौके पर मनीष सर्राफ, इंद्रनील घोष, प्रमोद अग्रवाल, डॉ. आभाष आनंद झा, विकास सर्राफ, राजेश कुमार राजू, आनंद प्रानसुखका, बबलू सिंह, शंभू साह, ओपी श्रीवास्तव, नितिन कुमार, अशोक गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

और नया पुराने