चंद्रयान-3 की सफलता ने भारत को दुनिया के मानचित्र पर सशक्त किया: डॉ. अशोक

 




चंद्रयान-3 की सफलता पर मधेपुरा कॉलेज में सभी निजी कॉलेजों के शिक्षकों का जमावड़ा

मधेपुरा।

इसरो द्वारा चंद्रमा पर भेजी गई चंद्रयान-3 विक्रम के सफलतापूर्वक पहुंचने पर मधेपुरा कॉलेज में जश्न मनाया गया। इस मौके पर कॉलेज के शिक्षक व कर्मचारियों ने एक दुसरे को बधाई दिया है। सभी को संबोधित करते हुए मधेपुरा कॉलेज के संस्थापक व श्री कृष्णा विश्वविद्यालय उदाकिशुनगंज के कुलपति डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि चंद्रयान3 चंद्रमा पर पहुंचकर पूरे भारत की जनता 140 करोड़ का मानसम्मान बढ़ाया है। इसके लिए उन्होंने इसरो के वैज्ञानिक टीम को बधाई दिया है। इस सफलता के लिए सुपौल तथा मधेपुरा जिला के अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालय के सभी शिक्षक अपने खुशी का इजहार करने एकत्रित हुए सबों ने एक साथ राष्ट्रीय गण तथा राष्ट्रीय गीत गाकर विभिन्न तरह के नारे से चांद को गुंजायमान किया। लोगों ने कहा की चांद पर चढ़े हैं सूरज पर चढेगे। चंदा मामा अब दूर नहीं हम लोगों के साथ संबंध बना लिए। अब हम जा आ सकते हैंकुलपति डॉ. कुमार ने कहा की 23 अगस्त का दिन भारत के लिए दुनिया की नजर में अर्थात विश्व स्तर पर ऐतिहासिक रहा। दक्षिणी ध्रुव पर सबसे जटिल जगह चंद्रयान 3 का लैंडिंग सफलतापूर्वक होते ही हमारे वैज्ञानिकों का मनोबल इतना बढा कि वे अब शीघ्र ही सूरज पर चढ़ने की तैयारी में लग गए। विश्वास है कि हमारे वैज्ञानिक सूर्य पर भी दुनिया में सबसे पहले पहुंचेगा। महाविद्यालय की प्रधानाचार्य सह मूल्यांकन निदेशक डॉ पूनम यादव ने कहा कि भारत की माताओं की पूजा आज सफल हुई क्योंकि प्रतिवर्ष इसी भाद्र में शुक्ल पक्ष को संध्या चंद्रमा की पूजा बड़े ही निष्ठा से करती है। वहीहमें विश्वास है कि इसरो का सूर्य पर चढ़ने की तैयारी बड़ी तेजी से कामयाबी होगीक्योंकि भारतीय मां कार्तिक मास में बड़े ही पवित्र एवं मनोयोग से सूरज की पूजा करती हैं। इस जश्न में महाविद्यालय के डॉक्टर भगवान कुमार मिश्रा, कार्यक्रम पदाधिकारी रत्नाकर भारती, प्रो. मनोज झा, मनोज कुमार उर्फ भटनागर, सचदानंद, सचिव दिनेश प्रसाद, डॉ. उपेंद्र प्रसाद यादव, मोहम्मद शोएब आलम, विजेंद्र यादव, आदर्श कॉलेज के विजेंद्र नारायण यादव, आरपीएम कॉलेज के निरोध कुमार निराला, डॉक्टर शिवकुमार, के.वी. ओवेन गीता रस्तोगी, सीएम साइंस कॉलेज के अभय कुमार, एएलवाई कॉलेज के डॉ सुरेश कुमार, डॉ अरुण कुमार, रामानंद सिंह डिग्री कॉलेज सुपौल के विश्वनाथ यादव परमेश्वरी यादव, यूभीके कॉलेज करामा के प्रोफेसर नागेश्वर झा, चंद्रशेखर मिश्रा, शिव कुमार, पूजा भारती, तनुजा भारती, महिला कॉलेज सुपौल के अरुण कुमार सिंह, राघोपुर कॉलेज के जयदेव यादव आदि शामिल हुए।

Post a Comment

और नया पुराने