सिंहेश्वर
सिंहेश्वर के रमानी टोला वार्ड नंबर 7 में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट में एक महिला घायल हो गई। जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। जानकारी अनुसार नगर पंचायत सिंहेश्वर वार्ड नंबर 7 शंकर राम की पत्नी आशा देवी उस समय घायल हो गई। जब जब दुसरे पक्ष से शाम में करीब 4 बजे जमीन विवाद में बहस होते होते मारपीट में बदल गई। जिसमें आशा देवी घायल हो गई। इस बाबत परिजनो ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दी गई। और घायल महिला को उठाकर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल सिंहेश्वर में भर्ती कराया। जहां घायल महिला का इलाज चल रहा है।