आई फ्लू से बचने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय

SONU KUMAR
0
यात्रा के दौरान आई फ्लू से बचने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय, सुरक्षित रहेगी आंखे 

मधेपुरा। 

आई फ्लू के मामलों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। ऐसे में ट्रेवल के दौरान आप आई फ्लू से बचने के लिए इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। मालूम हो कि कुछ दिनों से आई फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आपको बता दें कि यह एक आंखों का इंफेक्शन है, जिसे कंजंक्टिवाइटिस के रूप में भी जाना जाता है। आई फ्लू मानसून के मौसम में ज्यादा देखने को मिलता है। दरअसल, इस मौसम में बैक्टीरिया और वायरस ज्यादा पनपते हैं। इनके संपर्क में आने से आई फ्लू हो सकता है। इसके अलावा, संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से भी आई फ्लू फैल सकता है। वैसे तो, आई फ्लू किसी भी उम्र के लोगों को हो सकता है। बच्चों और बुजुर्गों में इसके मामले ज्यादा देखने को मिलते हैं। लेकिन इन दिनों बच्चों और बुजुर्गों समेत वयस्कों में भी आई फ्लू के मामले सामने आ रहे हैं। आई फ्लू से बचने के लिए कई लोग ट्रेवल करने से भी कतरा रहे हैं। लेकिन जिन लोगों के लिए ऑफिस या किसी जरूर काम से ट्रेवल करना जरूरी है, वे आई फ्लू से बचने के लिए इन उपायों को आजमा सकते हैं।
1. चश्मा जरूर लगाएं
आई फ्लू या आंखों के इंफेक्शन से बचने के लिए आपको ट्रेवलिंग के दौरान चश्मा जरूर लगाना चाहिए। इससे आपकी आंखों में धूल-मिट्टी और कीटाणु आदि नहीं जाएंगे। साथ ही, दूसरों की आंखों में देखने से भी आई फ्लू नहीं होगा। इस दौरान आपको ऐसा चश्मा लगाना चाहिए, जिससे आंखों को चारों तरफ से सुरक्षा प्रदान हो। 

2. आंखों को छूने से बचें
हम सभी को बार-बार आंखों को छूने की आदत होती है। लेकिन सफर के दौरान हमारे हाथों पर गंदगी और धूल-मिट्टी लग जाती है। ऐसे में अगर आप आंखों को छुएंगे, तो इससे आई फ्लू होने का जोखिम बढ़ सकता है। इसलिए यात्रा के दौरान आंखों को छूने से बचें। अगर आंखों पर खुजली हो, तो पहले हाथों को सैनिटाइज करें। इसके बाद ही, उंगलियों को आंख पर लगाएं।
3. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें
सिर्फ कोराना वायरस ही, आई फ्लू से बचने के लिए भी आपको सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर करना चाहिए। आई फ्लू भी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में आसानी से फैल सकता है। अगर आप भीड़-भाड़ वाले इलाके में जा रहे हैं, तो आंखों को सुरक्षित जरूर रखें। सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो करने से संक्रमण का जोखिम कम होता है। साथ ही, जिन लोगों को आई फ्लू हो, उनसे थोड़ी दूरी बनाकर ही रखें। 

4. निजी चीजों की सफाई करते रहें
ट्रेवल के दौरान आप अपने साथ मोबाइल फोन, चश्मा, बैग या पानी के बोलत जरूर रखते होंगे। ऐसे में आई फ्लू से बचने के लिए आपको इन चीजों की नियमित रूप से सफाई जरूर करनी चाहिए। जब इन चीजों पर धूल-मिट्टी और बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं, तो इंफेक्शन का जोखिम बढ़ जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner