संगठन को मजबूत बनाने के लिए जदयू की बैठक। बिहार का 40 सीट इंडिया जितेगा।

 

डा. आई सी भगत




सिंहेश्वर मधेपुरा 


शारदा सुमन विवाह भवन में संगठन को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष हरेंद्र मंडल की अध्यक्षता में हुई। जिलाध्यक्ष डा. रमेश ऋषिदेव ने नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा 12 पंचायत है। एक दिन में 3 पंचायत का कार्यक्रम का रूपरेखा तैयार करे। ताकि प्रदेश के निर्देश के अनुसार एक सप्ताह के अंदर सभी पंचायत में कार्यक्रम हो सके। उन्होंने कहा हर पंचायत के कार्यक्रम में हर वार्ड से 2 व्यक्ति को संगठन में जोड़ें। ताकि पंचायत का एक मजबूत कार्यकारणी बन सके। उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं को किसी तरह की परेशानी हो तो डरना नही है। एक एक कार्यकर्ता आपके साथ है। आज आप 24 घंटा लाईन है तो यह भी नितिश कुमार की देन है। एक ग्रीड जीतापुर में बन रहा है। जिसका 80 प्रतिशत काम हो चुका है। उसके बनने के बाद बिजली कटेगी ही नही। उन्होंने कहा इस बार बीजेपी को पूरा देश में आता पता भी नही रहेगा। 50 सीट से ज्यादा नही होने वाला है। और बिहार में तो खाता भी नही खुलेगा। उन्होंने कहा अगर 40 सीट बिहार में हमें मिलता है तो लालकिला पर झंडा नितिश कुमार ही फहरायेंग।वरिष्ठ नेता सिया राम यादव ने कहा हम धरातल पर संगठनात्मक रूप से बहुत मजबूत है। लेकिन हमारा कार्यकर्ता बीजेपी के कार्यकर्ताओं की तरह चाय और पान दुकान पर लप्पेबाजी नही करते हैं।जिसमें प्रदेश महासचिव महेंद्र पटेल ने नये जिलाध्यक्ष बनने के बाद संगठनात्मक रुप से जदयू के कार्यकर्ता काम नही कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा संगठनात्मक कार्य रूकना नही चाहिए। इसलिए हर पद पर दो दो पदाधिकारी आसीन हैं। अगर एक पदाधिकारी नही है तो दुसरा पदाधिकारी कार्यक्रम को अवरूद्ध नही होने देंगे। उन्होंने कहा आप देख रहे मोदी जी सभी पार्टी के लोगों पर ईडी, सीबीआई को लगा कर चुप कर रही है। लेकिन आपका नेता इतना स्वच्छ छवी का है कि इस पर कोई दाल नही गल रही है।मौके पर रमेश कुमार भारती, निरंजन कुमार मंडल, नारायण मंडल, मिथुन कुमार, कमलेश कुमार, मो. अफरोज, सौरभ कुमार झा, आरती कुमारी, आशा कुमारी, रामविलास ऋषिदेव, वीरेंद्र यादव, जय कुमार यादव, सुभाष ठाकुर, रमेश विश्वास, जितेंद्र राम, श्याम सुंदर मंडल, राजेंद्र प्रसाद यादव, राजदीप यादव, रामदेव प्रसाद, उपेंद्र मंडल, पप्पू यादव, प्रदीप भगत, अमित कुमार आनंद, कार्तिक मंडल, हरेराम मंडल, तपेश कुमार, संजीव यादव, मो. कबीर, राजेश कुमार झा, प्रभास कुमार, प्रमोद मिश्र, श्री लाल मंडल, सुमन झा, बिना देवी, रेखा कुमारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।  

Post a Comment

أحدث أقدم