सिंहेश्वर में श्री बलभद्र मंदिर में विधि-विधान से हुआ पूजनोत्सव

 

ब्याहुत कलवार समाज ने कुलदेवता भगवान बलभद्र की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की


कोशी तक/सिंहेश्वर, मधेपुरा:-नगर परिषद सिंहेश्वर के दुर्गा चौक स्थित श्री बलभद्र मंदिर में सोमवार को ब्याहुत कलवार समाज के कुलदेवता भगवान बलभद्र का पूजनोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। पूजन की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। श्रद्धालुओं ने “श्वेतवर्णं महावीरं हलमुसलधारिणम्। रौद्रं क्षेमं च सौम्यं च बलरामं नमाम्यहम्॥” मंत्र के साथ भगवान बलभद्र की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की।

पूजन में ब्याहुत कलवार समाज के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यजमान के रूप में कलवार संघ के अध्यक्ष अशोक भगत एवं उनकी पत्नी ने पूजा-अर्चना की। पुरोहित मधुसूदन मिश्रा ने वैदिक विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया। इस अवसर पर श्री बलभद्र मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

नगर परिषद की मुख्य पार्षद पूनम भगत ने कहा कि भगवान बलभद्र की पूजा की समाज में विशेष धार्मिक मान्यता है। उन्होंने बताया कि बलभद्र पूजन को संतान-सुरक्षा एवं बल का वरदान, कृषि और अन्नवृद्धि, गृह कल्याण एवं पारिवारिक शांति, शारीरिक व मानसिक बल तथा गुरु-कृपा और आत्मबोध से जोड़कर देखा जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज की परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने का भी कार्य करते हैं।

पूजनोत्सव में शामिल श्रद्धालुओं ने भगवान बलभद्र से परिवार और समाज की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। ब्याहुत स्वजातीय समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक आयोजन में हिस्सा लिया।

समाज के सोनू भगत ने कहा कि पूजनोत्सव में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से लोग पहुंचे और भगवान बलभद्र की पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और एकजुटता मजबूत होती है।

मौके पर महामंत्री विश्वनाथ भगत, भुमिदाता सत्यनारायण भगत, जनार्दन भगत, सुभाष चन्द्र भगत, संजय कुमार भगत, अरुण चंद्र भगत, पंकज भगत, ओमप्रकाश भगत, संजीव भगत, रमेश भगत, अशोक भगत, उपेंद्र भगत, सत्तो भगत, अरुण भगत, पवन भगत, रघु भगत, शिवशंकर भगत, परमेश्वर लाल भगत, शंकर भगत, विनोद भगत, पप्पू भगत, दीपक भगत, डॉ. अनुराग भगत, ललित भगत, जुगल भगत, बद्री भगत, रामकुमार भगत, सुभाष चंद्र भगत, मोहन भगत, कुणाल भगत, रवि कुमार, विक्की, रिशु, रोशन राजा, रोशन भगत, सोनू भगत, अभिषेक भगत, शिवम भगत, सुमन देवी, पुजा कुमारी, सरिता कुमारी, सुनिता देवी, रीतू भारती, कृति भारती, आशा देवी, उर्मिला देवी, शर्मिला देवी, गीता देवी, प्रियंका कुमारी, मनोरमा देवी, सहित बड़ी संख्या में ब्याहुत परिवार के लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم