
सेवा संकल्प जिला कार्यशाला” का उद्घाटन करते भाजपा प्रदेश मंत्री
कोशी तक /मधेपुरा:- भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष दीपक कुमार की अध्यक्षता में “सेवा संकल्प जिला कार्यशाला” का आयोजन किया गया। कार्यशाला में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सेवा गतिविधियों का विस्तार करने तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री राजेश झा, प्रदेश उपाध्यक्ष सह बिहार विधान परिषद सदस्य अनिल ठाकुर, प्रदेश मंत्री दिवाकर सिंह एवं पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य स्वदेश कुमार शामिल हुए।
प्रदेश महामंत्री राजेश झा ने कहा कि भाजपा का संगठन केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि सेवा, समर्पण और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना पार्टी की मूल कार्यसंस्कृति है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा कार्यों को अभियान का स्वरूप देकर अधिक व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष सह विधान परिषद सदस्य अनिल ठाकुर ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं। सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग से सीधा संवाद स्थापित कर संगठन को और मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सेवा गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
प्रदेश मंत्री दिवाकर सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में भी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब उसका लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे।
जिलाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि मधेपुरा भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा भावना के साथ समाज के बीच काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यशाला में लिए गए संकल्पों को बूथ स्तर तक पहुंचाकर सेवा गतिविधियों को और गति दी जाएगी। संगठन को मजबूत करने के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचना कार्यकर्ताओं की प्राथमिकता होगी।
नमो ऐप जिला संयोजक सुभाष चौहान ने डिजिटल माध्यमों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के दौर में पार्टी के सेवा कार्यों और जनकल्याणकारी गतिविधियों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने में नमो ऐप महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नमो ऐप से जुड़कर पार्टी के कार्यक्रमों, सेवा गतिविधियों एवं जनहित के कार्यों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में महामंत्री विनोद सरदार, विवेकानंद सिंह, अरुण मंडल, पूर्व जिलाध्यक्ष महादेव चौधरी, अरविंद अकेला, संतोष मल्लिक, पम्पोल यादव, विष्णु शर्मा, अभिषेक साह, सुदीप ठाकुर सहित सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठ संयोजक एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यशाला के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सेवा, संगठन और समाज के प्रति समर्पण की भावना के साथ कार्य करने तथा सेवा संकल्प को बूथ स्तर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुई, जबकि समापन जन गण मन के साथ किया गया।
एक टिप्पणी भेजें