पंचायतीराज मंत्री ने बाबा सिंहेश्वर नाथ का दर्शन पुजन किया
कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक कुमार ने शनिवार की सुबह प्रसिद्ध सिंहेश्वरनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा सिंहेश्वर नाथ का दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव से बिहारवासियों सहित जनप्रतिनिधियों के स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।
मंत्री के सिंहेश्वर पहुंचने की जानकारी मिलते ही स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उनका स्वागत किया। जानकारी के अनुसार, बाबा सिंहेश्वर नाथ के दर्शन-पूजन से एक दिन पूर्व शुक्रवार की रात पंचायती राज मंत्री दीपक कुमार पार्टी कार्यकर्ता इफ्तिखार आलम उर्फ गुड्डू के महावीर चौक स्थित आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय लोगों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना।
इस दौरान पीएचईडी कार्यालय के आगे जिला परिषद की जमीन पर दुकान लगाकर जीवनयापन कर रहे दुकानदारों ने मंत्री को आवेदन सौंपकर अपनी समस्या से अवगत कराया। दुकानदारों ने बताया कि नगर पंचायत की ओर से बार-बार अतिक्रमण खाली करने का दबाव बनाया जा रहा है। पूर्व में जेसीबी के माध्यम से कुछ दुकानों को तोड़े जाने की बात भी दुकानदारों ने मंत्री के समक्ष रखी।
दुकानदार अरविंद साह, अखिलेश कुमार और मो. असलम ने कहा कि उक्त जमीन जिला परिषद की है। उन्होंने मंत्री से मांग की कि जब तक जिला परिषद की ओर से वहां पक्का भवन का निर्माण नहीं कराया जाता, तब तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं की जाए और दुकानदारों को वहां रहने दिया जाए। दुकानदारों ने कहा कि अचानक दुकान हटाए जाने से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो जाएगा।
मंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित मामले में उचित पहल का भरोसा दिया। इसके बाद शनिवार की सुबह उन्होंने बाबा सिंहेश्वर नाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। मौके पर रवि शेखर कुमार उर्फ पिंटू मेहता, अभिषेक कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार, अखिलेश यादव, अरविंद साह, मो. मकसूद आलम, घनश्याम भगत, मो. आदित्य, आलमगीर, मो. अरमान, मो. इमरान, किशोर यादव, दिलीप मेहता, रविंद्र मेहता, दिलीप मेहता, शिव कुमार राम सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं मौजूद थे ।
إرسال تعليق