सहयोग शिविर में किशोरियों को बांटी एमएचएम किट
कोशी तक/घैलाढ़ मधेपुरा:- महिला एवं बाल विकास निगम (डब्ल्यूसीडीसी) के अंतर्गत संचालित डिस्ट्रिक्ट हब फॉर विमेन एम्पावरमेंट (डीएचईडब्ल्यू), मधेपुरा की ओर से बुधवार को घैलाढ़ प्रखंड के रतनपुरा पंचायत भवन में सहयोग शिविर के दौरान 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना के तहत किशोरियों के सशक्तिकरण के लिए सखी वार्ता, मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन (एमएचएम) किट वितरण एवं नेतृत्व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन, बाल विवाह, भ्रूण हत्या की रोकथाम, महिला हेल्पलाइन-181, साइबर हेल्पलाइन-1930, पॉक्सो अधिनियम सहित केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही वन स्टॉप सेंटर, डिस्ट्रिक्ट हब फॉर विमेन एम्पावरमेंट, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के बारे में भी जागरूक किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित किशोरियों के बीच मासिक धर्म स्वच्छता (एमएचएम) किट का वितरण किया गया तथा उन्हें स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में सीएम फेलो गायत्री कुमारी, जिला परियोजना प्रबंधक अमन कुमार झा, जिला मिशन कोऑर्डिनेटर मो. इमरान आलम, मुखिया राहुल कुमार, लैंगिक विशेषज्ञ मुमताज आलम, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ अभिमन्यु कुमार, एएनएम चांदनी कुमारी, महिला पर्यवेक्षक एवं आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थित थीं।
إرسال تعليق