80 वां स्वतंत्रता दिवस जोशो-खरोश से मनाया गया
कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- सिंहेश्वर प्रखंड में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शुक्रवार को पूरे जोश और उल्लास के साथ मनाया गया। सरकारी कार्यालयों से लेकर शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों और निजी संस्थानों तक जगह-जगह तिरंगा शान से लहराया गया। देशभक्ति के गीतों और नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कन्या मध्य विद्यालय सिंहेश्वर के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक झांकी के साथ प्रभात फेरी निकाली। हाथों में तिरंगा लिए बच्चों ने देशभक्ति के नारों के साथ लोगों में राष्ट्रीय भावना का संदेश दिया।
प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख इस्तियाक आलम ने झंडोत्तोलन किया। इस बार झंडोत्तोलन से पूर्व सामूहिक रूप से वंदे मातरम् गीत प्रस्तुत किया गया, जबकि झंडोत्तोलन के बाद राष्ट्रगान हुआ। इससे पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से गूंज उठा।
इसके बाद नगर पंचायत सिंहेश्वर कार्यालय में नगर पंचायत अध्यक्षा पूनम देवी ने तिरंगा फहराया। वहां से अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का काफिला आदर्श थाना सिंहेश्वर पहुंचा, जहां थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने झंडोत्तोलन किया। इसके बाद टीम व्यापार मंडल पहुंची, जहां व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचंद्र चौधरी ने झंडा फहराया। राजस्व कार्यालय सिंहेश्वर में अंचलाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने झंडोत्तोलन किया। सरकारी कार्यक्रमों के क्रम में अंत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहेश्वर में सीएचसी प्रभारी डॉ. रविन्द्र कुमार ने तिरंगा फहराया।
निजी संस्थानों में भी दिखा देशभक्ति का उत्साह
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निजी संस्थानों और सामाजिक संगठनों में भी पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। सरस्वती शिशु मंदिर सिंहेश्वर में अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने झंडोत्तोलन किया। इससे पूर्व भारत माता की प्रतिमा का विधिवत पूजन और आरती की गई। इसके बाद तिरंगा फहराया गया और वंदे मातरम् गीत से पूरा परिसर गूंज उठा।
झंडे को सलामी देते संस्थान के अध्यक्ष
रूपौली पैक्स में पैक्स अध्यक्ष गजेन्द्र यादव ने झंडोत्तोलन किया, जबकि नगर पंचायत सिंहेश्वर पैक्स में अध्यक्ष अजय कुमार यादव ने तिरंगा फहराया। ललित धर्मशाला में सचिव अशोक कुमार भगत ने झंडोत्तोलन किया।
वहीं फुलहरा में विश्व नशा उन्मूलन एवं कल्याण मिशन के संस्थापक संत गंगा दास ने तिरंगा फहराकर देश के वीर शहीदों को नमन किया। व्याहुत मंदिर में व्याहुत संघ के अध्यक्ष अशोक भगत ने झंडोत्तोलन किया। जबकि ब्राह्मण टोला में वरिष्ठ नागरिक सेवा संगठन के अध्यक्ष ललितेश्वर प्रसाद भगत ने तिरंगा फहराया।
झंडोतोलन करते संस्थान के सचिव व अध्यक्ष
सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति कार्यालय में न्यास के सचिव सह डीडीसी अनिल बसाक ने झंडोत्तोलन किया। वही लायंस फेमिना ने डा. एसके सुधाकर के किल्नीक के आगे झंडोत्तोलन किया। वही राम-जानकी ठाकुरबाड़ी में अध्यक्ष किशोरी प्रसाद सिंह ने झंडोत्तोलन किया।
रूपौली पैक्स में पैक्स अध्यक्ष गजेन्द्र यादव झंडोत्तोलन करते
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिंहेश्वर में सुबह से ही देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। बच्चों की प्रभात फेरी, राष्ट्रगान और वंदे मातरम् की गूंज के साथ लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को याद किया और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता का संकल्प लिया।
إرسال تعليق