स्वतंत्रता दिवस पर की परीक्षा के विजेताओं को किया गया सम्मानित
कोशी तक/मधेपुरा:- 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएनपीएम प्लस-2 स्कूल में समिधा ग्रुप द्वारा कुशल युवा कार्यक्रम के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस विशेष ई-परीक्षा (ई-टेस्ट) का आयोजन किया गया। परीक्षा में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
ई-परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को समिधा ग्रुप की ओर से प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रिया कुमारी ने प्रथम, सृष्टि कुमारी ने द्वितीय तथा आदित्य कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विजेताओं को दिए गए प्रमाण-पत्र में उनकी सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए कहा गया कि ई-परीक्षा में विद्यार्थियों की भागीदारी देशभक्ति, तकनीकी ज्ञान, कौशल विकास एवं सामाजिक जागरूकता के प्रति उनके समर्पण और उत्साह को दर्शाती है।
इस अवसर पर समिधा ग्रुप के कोऑर्डिनेटर अंशु राज, एल.एफ. सोनू कुमार एवं संतोष कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बताया गया कि यह कार्यक्रम बिहार सरकार की सात निश्चय योजना के अंतर्गत संचालित कुशल युवा कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं में तकनीकी ज्ञान, कौशल विकास एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। इसी उद्देश्य से समिधा ग्रुप द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष ई-परीक्षा का आयोजन कराया गया।
إرسال تعليق