सिहेंश्वर में विधायक ने 116 ऋषिदेव को पर्चा दिया
कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को सिंहेश्वर प्रखंड कार्यालय स्थित सभा भवन में कार्यक्रम आयोजित कर भूमिहीन ऋषिदेव परिवारों के बीच बंदोबस्ती पर्चा का वितरण किया गया। स्थानीय विधायक डॉ. रमेश ऋषिदेव ने 116 भूमिहीन परिवारों के बीच बंदोबस्ती पर्चा वितरित किया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के जरूरतमंद और भूमिहीन परिवारों तक पहुंचाना प्राथमिकता है। बंदोबस्ती पर्चा मिलने से लाभुक परिवारों को आवास सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी।
इस अवसर पर प्रखंड के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लाभुक परिवार मौजूद रहे। पर्चा मिलने के बाद लाभुकों ने खुशी जताते हुए सरकार एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
एक टिप्पणी भेजें