जानकारी के अभाव में सहयोग शिविर रहा फीका, तीन वार्डों से पहुंचे मात्र सात आवेदन

मुरलीगंज नगर पंचायत शिविर से लोगों की रुची हटी 


कोशी तक/मुरलीगंज मधेपुरा :- नगर पंचायत मुरलीगंज के वार्ड संख्या 7, 8 एवं 9 के नागरिकों की सुविधा के लिए मंगलवार को गोल बाजार स्थित गौतम शारदा पुस्तकालय में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। लेकिन पर्याप्त प्रचार-प्रसार के अभाव में शिविर में लोगों की उपस्थिति अपेक्षा से काफी कम रही।

शिविर में तीनों वार्डों से कुल सात आवेदन ही प्राप्त हुए। इनमें वार्ड संख्या 7 से दो आवेदन, वार्ड संख्या 8 से एक भी आवेदन नहीं मिला, जबकि वार्ड संख्या 9 से पांच आवेदन जमा किए गए। प्राप्त आवेदनों में से किसी का भी मौके पर निष्पादन नहीं हो सका।

स्थानीय लोगों ने बताया कि शिविर की सूचना अधिकांश वार्डवासियों तक समय पर नहीं पहुंच पाई। उनका कहना था कि यदि पहले से व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाता, तो अधिक संख्या में लोग अपनी समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए शिविर में पहुंचते।

लोगों ने नगर प्रशासन से मांग की कि भविष्य में इस प्रकार के सहयोग शिविरों की जानकारी माइकिंग, सोशल मीडिया, वार्ड पार्षदों तथा अन्य स्थानीय माध्यमों से समय रहते उपलब्ध कराई जाए, ताकि अधिक से अधिक नागरिक सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ उठा सकें।

Post a Comment

أحدث أقدم