मुरलीगंज में घर में लगी आग, नगदी, जेवर व जरूरी कागजात जलकर राख

 मुरलीगंज में एक घर में लगी आग लाखो की संपत्ति राख 


कोशी तक/मुरलीगंज मधेपुरा:- नगर पंचायत के वार्ड संख्या 1 स्थित काशीपुर हाजी टोला में शुक्रवार सुबह अचानक आग लगने से एक घर में रखा नगदी, जेवर, बर्तन समेत जरूरी कागजात जलकर राख हो गए। घटना में एक महिला झुलस गई, जबकि पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार वार्ड-1 निवासी मो. शमीम के घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घर से धुआं और आग की तेज लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक घर में रखा नगदी, जेवर, बर्तन, घरेलू सामान तथा महत्वपूर्ण कागजात पूरी तरह जल चुके थे।

घटना के दौरान परिवार की एक महिला आग की चपेट में आकर झुलस गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल उसकी सहायता की। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। स्थानीय लोग शॉर्ट सर्किट या अन्य कारणों से आग लगने की आशंका जता रहे हैं।

पीड़ित परिवार ने प्रशासन से क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।

इधर, अंचलाधिकारी (सीओ) किसलय कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। यदि आग लगने की घटना हुई है तो मामले की जांच कराकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मुरलीगंज से अंशु भगत 

Post a Comment

और नया पुराने