जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर से मरीज के परिजन की बाइक चोरी

 जेएनकेटी मेडिकल कालेज से बाइक की चोरी 



कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर से एक मरीज के परिजन की मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला दर्ज किया गया है। घटना को लेकर पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर बाइक बरामद करने की गुहार लगाई थी।


आवेदन के अनुसार, सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज नगर परिषद के वार्ड संख्या 25, डपरखा निवासी नरेश कुमार ने बताया है कि 28 जून 2026 को करीब 11 बजे दिन में वह अपने पुत्र अंकु कुमार का इलाज कराने जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल, सिंहेश्वर मधेपुरा पहुंचे थे। उन्होंने अपनी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन संख्या बीआर 50 एस -2372) अस्पताल परिसर के ग्राउंड में खड़ी की थी।


इलाज के बाद लौटने पर निर्धारित स्थान से उनकी बाइक गायब मिली। उन्होंने अस्पताल परिसर एवं आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं चल सका।

इस बाबत थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया की मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

और नया पुराने