सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा रखरखाव कार्य
कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, मधेपुरा के अंतर्गत 33 केवी सिंहेश्वर फीडर में सुदृढ़ीकरण एवं आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण 14 एवं 15 जुलाई 2026 को सिंहेश्वर ग्रामीण क्षेत्र और शंकरपुर प्रखंड में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत कार्यपालक अभियंता राजीव रंजन ने जारी आधिकारिक सूचना में दी।
उन्होंने बताया कि फीडर में नए बिजली पोल लगाए जा रहे हैं तथा जर्जर तारों को बदला जा रहा है। प्रथम चरण में लगभग दो किलोमीटर तार बदले जा चुके हैं। शेष कार्य को सुरक्षित ढंग से पूरा करने के लिए निर्धारित अवधि में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रखी जाएगी।
विभाग के अनुसार 14 जुलाई (मंगलवार) और 15 जुलाई (बुधवार) को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक सिंहेश्वर ग्रामीण क्षेत्र एवं शंकरपुर प्रखंड में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
उपभोक्ताओं के लिए सलाह
समय से पहले पानी का भंडारण एवं आवश्यक कार्य पूरा कर लें।
कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति बिना पूर्व सूचना के बहाल की जा सकती है।
विद्युत उपकरणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी बरतें।
कार्यपालक अभियंता राजीव रंजन ने कहा कि रखरखाव कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता और विश्वसनीयता में सुधार होगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की।
एक टिप्पणी भेजें