अग्निकांड पीड़ितों को मिली राहत, चार परिवारों को 12-12 हजार की सहायता राशि

अग्नि पीड़ितों को 12-12 हजार की सहायता राशि मिली 


कोशी तक/मधेपुरा:- शहर के आदर्श नगर वार्ड संख्या-7 में 27 जुलाई की शाम हुई अग्निकांड की घटना के बाद प्रशासन ने त्वरित राहत कार्य शुरू किया। आग लगने से चार परिवारों के घर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए थे।

प्रभारी अंचल अधिकारी नवीन कुमार सिंह के निर्देश पर राजस्व कर्मचारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों के बीच पॉलीथिन शीट का वितरण किया। साथ ही स्थानीय वार्ड पार्षद के सहयोग से प्रभावित परिवारों के लिए भोजन एवं अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्था कराई गई।

प्रशासन की ओर से अग्निकांड से प्रभावित प्रत्येक परिवार भीम दास, पुनम कुमारी, श्रवण कुमार और अरविंद यादव को 12-12 हजार की अनुग्रह सहायता राशि का चेक भी प्रदान किया गया। अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित परिवारों को हरसंभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी

Post a Comment

أحدث أقدم