मुरलीगंज के दो छात्रों ने बढ़ाया जिले का मान, आदिल बने आरडीओ और नैंसी हुईं आरओ पद के लिए चयनित

दोनो समाज के सुपुत को सम्मानित करते मुरलीगंज लायंस क्लब 



कोशी तक/मुरलीगंज मधेपुरा:- मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड के दो प्रतिभाशाली छात्रों ने अपनी शानदार सफलता से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मोहम्मद आदिल का चयन RDO पद के लिए तथा कुमारी नैंसी का चयन RO पद के लिए होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

दोनों छात्रों की इस उपलब्धि पर मुरलीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से गोल बाजार स्थित भगत धर्मशाला में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 23 जून 2026 की शाम आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

समारोह के दौरान मोहम्मद आदिल और कुमारी नैंसी को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि दोनों छात्रों की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है और यह साबित करती है कि मेहनत, लगन एवं समर्पण से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

जानकारी के अनुसार मोहम्मद आदिल, अमारी हाई स्कूल में कार्यरत शिक्षक मो. चांद अली के पुत्र हैं और मुरलीगंज वार्ड नंबर 3 के निवासी हैं। वहीं कुमारी नैंसी, सेवानिवृत्त शिक्षक रतेंद्र साह की पुत्री हैं तथा मुरलीगंज वार्ड नंबर


07 की निवासी हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने दोनों सफल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुरलीगंज से अंशु भगत 

Post a Comment

और नया पुराने