टाप 10 अपराधी को मधेपुरा पुलिस ने दबोचा
कोशी तक/मुरलीगंज मधेपुरा:- मधेपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रंगू देवी हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त एवं जिले के टॉप 10 वांछित अपराधियों में शामिल विभूति यादव उर्फ राणा सागर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय, मधेपुरा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी अभियान के तहत 25 जून 2026 को मुरलीगंज थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि रंगू देवी हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त विभूति यादव उर्फ राणा सागर थाना क्षेत्र के रहिका टोला के पास मौजूद है।
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त विभूति यादव उर्फ राणा सागर, भर्राही थाना क्षेत्र के धुर गांव वार्ड नंबर 12 का निवासी है। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास का सत्यापन भी किया जा रहा है।
इस कार्रवाई में मुरलीगंज थाना पुलिस, सशस्त्र बल एवं एसटीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से भाग लिया। मधेपुरा पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों और फरार अभियुक्तों के विरुद्ध विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
मुरलीगंज से अंशु भगत
إرسال تعليق