चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों का भावभीनी विदाई समारोह कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:- स्नातकोत्तर जंतु विज्ञान विभाग में चतुर्थ सेमेस्टर सत्र 2024-26 के छात्रों को भावभीनी विदाई दी गई। समारोह की शुरुआत विभागाध्यक्ष प्रो. नरेंद्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में दो आम के पौधे लगाकर की गई।
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. नरेंद्र श्रीवास्तव ने छात्रों को संबोधित करते हुए उच्च शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शोध कार्य या उच्च शिक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी एवं समस्या के समाधान के लिए विभाग के सभी शिक्षक सदैव छात्रों के मार्गदर्शन के लिए तैयार रहेंगे।
वहीं अतिथि सहायक प्राध्यापक डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कि स्नातकोत्तर जैसी उच्च उपाधि प्राप्त करने के बाद छात्रों को उच्च सोच विकसित करनी चाहिए, ताकि समाज को उनके शिक्षित होने का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को ऐसा उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए जिससे अन्य युवाओं का भी उच्च शिक्षा की ओर रुझान बढ़े।
कार्यक्रम में डॉ. राजेश, डॉ. राहुल कश्यप एवं डॉ. आरती रानी ने भी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह के दौरान विभाग के अशोक केशरी, दीपक कुमार, प्रशांत प्रताप एवं रविंद्र कुमार सहित छात्र-छात्राओं में भावुक माहौल देखने को मिला। एक-दूसरे से बिछड़ने की कसक सभी के चेहरों पर साफ झलक रही थी।
विद्यार्थियों ने भी अपने अनुभव एवं संस्मरण साझा किए। समारोह में प्रिंस कुमार राज, प्रशांत कुमार आजाद, सुमित कुमार, दिलखुश कुमार, विनय कुमार, अनुषा कुमारी, विद्या कुमारी, आकांक्षा कुमारी, नेहा कुमारी, मिली चौधरी, आरजू कुमारी, ईशा कुमारी, ममता कुमारी, सोनी कुमारी, भूनिधि राज, नाव्या राज, साक्षी कुमारी, श्रीतिका कुमारी, प्रीति कुमारी, प्राची कुमारी सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

إرسال تعليق