कमरगामा में सहयोग शिविर का उद्घाटन, विभिन्न योजनाओं से जुड़े आवेदन प्राप्त।

 कमरगामा में हुआ सहयोग शिविर का आयोजन 



कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- सिंहेश्वर प्रखंड अंतर्गत कमरगामा पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का उद्घाटन जिला योजना पदाधिकारी मधेपुरा श्री कुमार उमाशंकर, पर्यवेक्षक पदाधिकारी सुशील कुमार सिंह एवं मुखिया जयकृष्ण शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

शिविर में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सिंहेश्वर अजीत कुमार, कानूनगो नीतीश कुमार, मनरेगा तकनीकी सहायक ललन कुमार, बाल विकास परियोजना की एलएस नूतन कुमारी, कर्मचारी उमर अंसारी, पंचायत रोजगार सेवक जितेंद्र कुमार विश्वास, आवास सहायक राजीव कुमार, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के स्वच्छता पर्यवेक्षक रणधीर रमण, किसान सलाहकार राणा संग्राम सिंह, आवास सहायक भवानीपुर बैजनाथ कुमार, पंचायत रोजगार सेवक मानपुर मनोज कुमार तथा पशु चिकित्सालय सिंहेश्वर के नंद किशोर कुमार सुमन सहित विभिन्न विभागों के कर्मी उपस्थित रहे।

शिविर में दर्जनों लाभार्थियों को राशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र एवं मनरेगा जॉब कार्ड उपलब्ध कराया गया। इसके अलावा विभिन्न विभागों से संबंधित सैकड़ों आवेदन प्राप्त किए गए, जिनके निष्पादन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

अधिकारियों ने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य आम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है, ताकि ग्रामीणों को कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े।

Post a Comment

أحدث أقدم