धूमधाम से आयोजित हुई शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी एवं सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम

 शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी एवं सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम का आगाज 


कोशी तक/उदाकिशुनगंज मधेपुरा:- मधेपुरा जिला स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को जिले के सभी विद्यालयों में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी एवं सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। उदाकिशुनगंज प्रखंड के सभी विद्यालयों में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान “हमारा बच्चा, हमारी जिम्मेदारी” विषय पर शिक्षकों एवं अभिभावकों के बीच विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

अभिभावकों ने बताया कि जब से अभिषेक कुमार मधेपुरा में पदस्थापित हुए हैं तथा संजय कुमार के नेतृत्व में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग एवं टेक्निकल टीम द्वारा शिक्षा व्यवस्था को बेहतर दिशा मिल रही है। उन्होंने कहा कि जिला स्थापना दिवस के अवसर पर शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन मधेपुरा जिले की शिक्षा के प्रति सकारात्मक पहचान बन चुका है।

कार्यक्रम में बताया गया कि मधेपुरा जिले ने शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी एवं सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया है। इस उपलब्धि पर मिथिलेश तिवारी ने जिले के शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि मधेपुरा के शिक्षक पूरी ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हैं और बिहार में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं।

वहीं शैलेश कुमार चौरसिया ने कहा कि जिले के सभी प्रधानाध्यापक, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के नेतृत्व में मधेपुरा निरंतर आगे बढ़ रहा है।

अमृता कुमारी ने कहा कि जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के प्रयासों से शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। वहीं वंदना कुमारी ने कहा कि उदाकिशुनगंज प्रखंड हर बार की तरह इस बार भी लक्ष्य पूरा करने में सफल रहा है।

कार्यक्रम की सफलता में सागर कुमार चौधरी के नेतृत्व में शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों एवं प्रखंड टेक्निकल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर जिले को नई पहचान दिलाने का कार्य किया गया है।

इस अवसर पर मंजर आलम, प्रसून कुमार सिंह, अविनाश कुमार, संजय कुमार, पुतुल राजेश सिंह, गुलफसा बानो, मोनिका कुमारी, प्रतीक्षा कुमारी, सुनील कुमार चौरसिया, पुरुषोत्तम कुमार, कुमोद कुमार दास, किशोर केसरी, शेखर कुमार, अनिकेत रंजन, अश्वनी कुमार, पूनम कुमारी, कंचनमाला, सदानंद कुमार सहित कई शिक्षकों एवं शिक्षा कर्मियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए आगे भी पूरी लगन से कार्य करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

और नया पुराने