सिंहेश्वर में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, कई घायल

 भुमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट मामला दर्ज 



कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:- सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के गौरीपुर नगर पंचायत वार्ड नंबर 10 में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और हंगामे का मामला सामने आया है। घटना में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर घर में घुसकर मारपीट, महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार, लूटपाट एवं जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है।

पहले पक्ष का आरोप है कि मोहम्मद औरंगज़ेब, मोहम्मद आफताब, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद सदरुल, मोहम्मद बदरुल, मोहम्मद शाहनवाज उर्फ कल्लू, मोहम्मद राजू, मोहम्मद समीर उर्फ विक्की, मोहम्मद रहमत एवं मोहम्मद सहमत सहित अन्य लोगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। आरोप लगाया गया कि सभी लोगों ने गाली-गलौज करते हुए महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया तथा मारपीट कर हाथ-पैर तोड़ देने की धमकी दी।

पीड़ित पक्ष के अनुसार शोर-शराबा सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

वहीं दूसरे पक्ष की ओर से रुखसार खातून ने आरोप लगाया कि 11 मई 2026 की सुबह करीब 10:30 बजे पंचायत के दौरान ही दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। उनके अनुसार पंचायत में मौजूद लोगों के सामने मो. इस्माइल, मो. खालिक, मो. अयूब, मो. सदाब, मो. कक्का, रेहाना खातून, नजराना खातून, मो. हानैन, प्रवीण, मो. सालेहीन सहित 5 से 10 अज्ञात लोगों ने हथियारों के साथ घर पर धावा बोल दिया।

दूसरे पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने घर तोड़फोड़ की, परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट कर कई लोगों का सिर फोड़ दिया तथा घर में रखे बक्से से नकद 15 हजार रुपये एवं चांदी के जेवरात लूट लिए। घायलों में कुछ लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। सिंहेश्वर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया की दोनों पक्षों का आवेदन पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दिया गया है।

Post a Comment

और नया पुराने