स्थापना दिवस की बैठक करते वरिष्ठ नागरिक सेवा संगठन के सदस्य
कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- वरिष्ठ नागरिक सेवा संगठन सिंहेश्वर की एक आवश्यक बैठक राम जानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में संगठन के अध्यक्ष ललितेश्वर भगत लालन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 23 जुलाई 2026 को संगठन का स्थापना दिवस मनाने को लेकर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर तंबाकू मुक्त जीवन अपनाने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षण संस्थानों के साथ-साथ सामाजिक संगठनों को भी इस दिवस को गंभीरता से मनाना चाहिए।
इस अवसर पर विश्व नशा उन्मूलन कल्याण मिशन मधेपुरा एवं वरिष्ठ नागरिक सेवा संगठन सिंहेश्वर के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मिशन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष संत गंगादास ने कहा कि तंबाकू सेवन से हर वर्ष करोड़ों लोग कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से प्रभावित होते हैं। उन्होंने कोटपा अधिनियम का सख्ती से पालन कराने की मांग की।
संगठन के अध्यक्ष ललितेश्वर भगत लालन ने कहा कि तंबाकू सेवन से न केवल मानव स्वास्थ्य बल्कि पर्यावरण भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि सिगरेट के धुएं से हजारों प्रकार की जहरीली गैसें निकलती हैं, जो वातावरण को प्रदूषित करती हैं।
उपाध्यक्ष रामचंद्र साह ने कोटपा एक्ट के अक्षरशः पालन पर जोर दिया। वहीं संगठन सचिव शैलेंद्र पोद्दार ने कहा कि तंबाकू सेवन से अनेक घातक बीमारियां उत्पन्न होती हैं। कार्यक्रम में भूषण नारायण यादव एवं भारत चंद्र भगत सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
إرسال تعليق