
मुरलीगंज में भूसा गोदाम में लगी आग लाखों का नुक़सान
कोशी तक/मुरलीगंज मधेपुरा:- नगर पंचायत क्षेत्र के रहिका टोला वार्ड संख्या 13 स्थित एक भूसा गोदाम में मंगलवार की दोपहर अचानक आग लग जाने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की इस घटना में गोदाम में रखे लाखों रुपये मूल्य के भूसे जलकर नष्ट हो गए।
गोदाम मालिक रंजीत कुमार एवं मनीष कुमार ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 11:30 बजे अचानक गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे भूसे को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। स्थानीय लोगों की तत्परता और सहयोग से आग को फैलने से रोक लिया गया, जिससे आसपास के अन्य घरों और गोदामों को नुकसान होने से बचा लिया गया।
आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को भी दी गई थी, लेकिन दमकल वाहन के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने काफी हद तक आग पर काबू पा लिया था।
हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन गोदाम में रखे भूसे के जल जाने से लाखों रुपये की क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
मुरलीगंज से अंशु भगत
إرسال تعليق