उदाकिशुनगंज में अभिवावक शिक्षक संगोष्ठी आयोजित
कोशी तक/उदाकिशुनगंज मधेपुरा:- प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में “मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण” थीम पर आधारित अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (पीटीएम) का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लेकर बच्चों की शिक्षा एवं मानसिक विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उदाकिशुनगंज सागर कुमार चौधरी ने सभी विद्यालय प्रधानों, तकनीकी टीम के सदस्यों, संकुल समन्वयकों तथा अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और समन्वय से प्रखंड के सभी विद्यालयों में शत-प्रतिशत पीटीएम आयोजित कराने में सफलता मिली है।
तकनीकी टीम के सदस्य शैलैश कुमार चौरसिया ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों की मानसिक एवं भावनात्मक आवश्यकताओं के प्रति अभिभावकों को संवेदनशील बनाना तथा घर पर पढ़ाई के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार करने हेतु प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि इससे बच्चे आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई कर सकेंगे और भविष्य में समाज के सक्रिय सदस्य बन पाएंगे।
उन्होंने जानकारी दी कि जोतैली, मंजौरा, बीड़ी रणपाल एवं लश्करी पंचायत में मंजर आलम, मधुबन, बड़ाही आनंदपुरा, पिपरा करौती एवं गोपालपुर पंचायत में शैलेश कुमार चौरसिया, खाड़ा, बुधमा, शहजादपुर तथा नया नगर पंचायत में प्रसून सिंह एवं संपूर्ण नगर परिषद क्षेत्र में बंदना कुमारी ने पीटीएम के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान किया।
إرسال تعليق