वार्ड पार्षद ने मारपीट एवं जान मारने की कोशिश का लगाया आरोप

 

वार्ड पार्षद ने असमाजिक तत्वों पर मारपीट का लगाया आरोप 



कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- सिंहेश्वर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 के वार्ड पार्षद बजरंगी कुमार ने कुछ लोगों पर मारपीट, गला दबाने एवं जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए सिंहेश्वर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

दिए गए आवेदन में वार्ड पार्षद ने बताया कि वह नगर पंचायत सिंहेश्वर के वार्ड संख्या 10 से निर्वाचित सदस्य हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि घर से करीब 50 मीटर दूरी पर पहुंचते ही मोहम्मद इजराफिल, मोहम्मद इसराइल, मोहम्मद खालिद, मोहम्मद सलमान एवं मोहम्मद शादाब ने उन्हें घेर लिया और अचानक मारपीट शुरू कर दी।

आरोप है कि सभी ने मिलकर उनका गला दबाया, गले से सोने की चेन छीन ली तथा ग्राइंडर मशीन से गला काटकर हत्या करने की कोशिश की। वार्ड पार्षद के अनुसार शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया और आरोपियों के हाथ से ग्राइंडर मशीन छीन ली।

बजरंगी कुमार ने आवेदन में कहा है कि यदि समय पर ग्रामीण मौके पर नहीं पहुंचते तो उनकी जान जा सकती थी। उन्होंने इस घटना से सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचने की बात कहते हुए आरोपियों से अपनी जान को खतरा भी बताया है।

इस संबंध में सिंहेश्वर थाना में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Post a Comment

أحدث أقدم