मंदिर की मर्यादा से खिलवाड़ पड़ा भारी! शराब पीने के आरोप में न्यास सदस्य बर्खास्त

 मुख्यमंत्री को पुजा बाबा सिंहेश्वर मंदिर में पुजा कराते लाल बाबा सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति सदस्य बने पुजारी लाल बाबा 



कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- बाबा सिंहेश्वर स्थान मंदिर में कथित तौर पर शराब सेवन और आपत्तिजनक गतिविधियों के आरोप ने बड़ा प्रशासनिक एक्शन हुआ है। बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद ने सख्त कदम उठाते हुए न्यास समिति सदस्य संजीव कुमार ठाकुर को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है।

सूत्रों के अनुसार, मंदिर परिसर को ही कथित तौर पर गलत गतिविधियों का अड्डा बनाए जाने की शिकायत सामने आई थी। आरोप है कि न केवल शराब का सेवन किया गया, बल्कि मंदिर की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले कृत्य भी किए गए। इस मामले ने स्थानीय स्तर पर भारी आक्रोश पैदा कर दिया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कराई गई, जिसमें जिलाधिकारी मधेपुरा कार्यालय की रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया आरोपों की पुष्टि हुई। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो और वीडियो ने भी पूरे मामले को और तूल दे दिया।

पर्षद ने साफ कहा कि मंदिर न्यास समिति में रहने के लिए “स्वच्छ छवि” अनिवार्य है, और इस तरह का आचरण किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी आधार पर अध्यक्ष प्रो. रणवीर नंदन के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए सदस्यता समाप्त कर दी गई।

हटाए गए सदस्य की जगह अब पंडा समाज के ही अमरनाथ ठाकुर उर्फ लाल बाबा को न्यास समिति में शामिल किया गया है।

संदेश साफ—धार्मिक स्थलों की गरिमा से समझौता नहीं

इस कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश गया है कि धार्मिक स्थलों की पवित्रता से खिलवाड़ करने वालों पर अब सख्त कार्रवाई तय है।

Post a Comment

أحدث أقدم