सिंहेश्वर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, अबीर-गुलाल और मिठाई बांटी

 सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री पद पर शपथ लेते जश्न मनाते कार्यकर्ता 



कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- भारतीय जनता पार्टी के सिंहेश्वर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संतोष मल्लिक एवं नगर मंडल अध्यक्ष विष्णु शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर सम्राट चौधरी तथा उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी एवं विजेंद्र प्रसाद यादव के शपथ ग्रहण के उपलक्ष्य में खुशी जताई।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। नगर मंडल अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन और नए नेतृत्व के अनुभव से बिहार विकास, सुशासन और जन-कल्याण की दिशा में नई ऊंचाइयों को छुएगा तथा प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

वहीं ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संतोष मल्लिक ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार राज्य के चौमुखी विकास को गति देगी और हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद”, “अमित शाह जिंदाबाद”, “सम्राट चौधरी जिंदाबाद” और “वंदे मातरम्” के नारे लगाए।

इस मौके पर जिला आईटी सेल संयोजक सुभाष चौहान सहित मनोज गुप्ता, किशोर लेहरी, धर्मदेव गुप्ता, संजय स्वर्णकार, संतोष गुप्ता, लाल झा, रजनीकांत सिंह, राजीव कमल, संतोष पोद्दार, मो. मौजिम, पंपोल यादव, साधुशरण चौहान, संजय भारती, रमाशंकर तिवारी, सुरेश मंडल, घुटर राम समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم