एडीएम के निर्देशन में फसल कटनी करते मुल्याकंन करते
फसल के कटनी के बाद फसल वजन करते पदाधिकारी
कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- जिले में कृषि वर्ष 2025-26 के तहत बिहार राज्य पंचायत स्तरीय फसल कटनी योजना अंतर्गत गेहूं फसल की कटनी एडीएम अरुण कुमार के निरीक्षण में संपन्न कराई गई। सोमवार को सिंहेश्वर प्रखंड के जजहट सबैला पंचायत के मजरहट मौजा स्थित किसान अमलेश कुमार के खेत में यह कार्य किया गया।
इस दौरान जिला सांख्यिकी पदाधिकारी शिव नारायण राउत, प्रखंड कृषि पदाधिकारी शुभम कुमार, किसान सलाहकार ललन कुमार, पंकज कुमार, अश्वनी कुमार पाठक सहित कई स्थानीय किसान मौजूद रहे। कटनी के लिए 10×5 मीटर (50 वर्ग मीटर) क्षेत्र में फसल काटी गई, जिसमें कुल वजन 17 किलो 850 ग्राम पाया गया।
इस आधार पर कुल उत्पादन 35.7 क्विंटल प्रति हेक्टेयर आंका गया, जो जिले में अनुकूल मौसम और किसानों की मेहनत का सकारात्मक परिणाम है। जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्री राउत ने किसानों के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे जिले के लिए उत्साहवर्धक बताया।
वहीं, प्रखंड कृषि पदाधिकारी शुभम कुमार ने कहा कि कृषि विभाग द्वारा किसानों को लगातार तकनीकी सलाह और फसल प्रबंधन से संबंधित सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे उत्पादन में वृद्धि हो रही है।
إرسال تعليق