भारतीय जनगणना प्रशिक्षण शिविर का जायजा लेते डीएम
कोशी तक/सिंहेश्वर, मधेपुरा:- जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर सिंहेश्वर के कला भवन एवं कृषि भवन में आयोजित प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने किया। इस दौरान उन्होंने दोनों स्थानों पर प्रशिक्षण की व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ज्ञात हो कि भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं आवासीय गणना के लिए पर्यवेक्षकों और प्रगणकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्योति गामी ने किया।
बीडीओ ने बताया कि प्रशिक्षण को तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है—
पहला चरण: 13 अप्रैल से 15 अप्रैल
दूसरा चरण: 16 अप्रैल से 18 अप्रैल
तीसरा चरण: 20 अप्रैल से 22 अप्रैल
प्रत्येक चरण में कुल 100 प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके तहत प्रतिदिन दो बैच में 50-50 लोगों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एक बैच को प्रखंड कार्यालय स्थित सभा भवन में तथा दूसरे बैच को कृषि भवन में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण का समय सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक निर्धारित है। कला भवन में प्रशिक्षक के रूप में अनिल कुमार एवं निलांबर कुमार, जबकि कृषि भवन में ओम प्रकाश कुमार और विक्रम कुमार प्रशिक्षण दे रहे हैं।
सभा भवन में कार्यपालक सहायक राजू सरदार, आकाश कुमार, कृषि भवन में सुनील कुमार एवं रंजीत कुमार शामिल थे। मौके पर प्रशिक्षण कर्ता एवं अन्य कर्मी मौजूद रहे।
إرسال تعليق