
न्यास कार्यालय में डाक की प्रक्रिया को पुरा करते डीडीसी
कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति द्वारा शिवगंगा पोखर से जुड़े विभिन्न कार्यों एवं सेवाओं के लिए डाक प्रक्रिया का आयोजन किया गया। यह डाक मंदिर न्यास समिति के सचिव सह डीडीसी अनिल बसाक के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
डाक के तहत शिवगंगा पोखर में पल रहे मछली बिक्री, मुंडन से प्राप्त बाल, पूर्व एवं महिला शौचालय (20-20 यूनिट), नौका परिचालन, वाहन पूजा न्यौछावर, मंदिर कंपाउंड हाट एवं गुदरी का आवंटन किया जाना था। हालांकि वाहन पूजा न्यौछावर, मंदिर कंपाउंड हाट और गुदरी के डाक में एक भी बीडर ने भाग नहीं लिया।
नौका परिचालन में तीन बीडर शामिल
नौका परिचालन के लिए तीन बीडर—गौरीपुर के मनोज कुमार, सनोज कुमार और रामपुर के शिवशंकर कुमार—ने भाग लिया। बोली की शुरुआत 1 लाख 55 हजार रुपये से हुई और 1 लाख 60 हजार रुपये की उच्चतम बोली लगाकर डाक अपने नाम किया गया।
मछली बिक्री में 18 ने कराया एनआर, 5 अनुपस्थित
शिवगंगा में पल रहे मछलियों की बिक्री के लिए 18 बीडरों ने एनआर कटाया, जिनमें से 5 अनुपस्थित रहे। अंततः दिवाकर ठाकुर की 4 लाख 75 हजार की बोली को पीछे छोड़ते हुए बलराम मुखिया ने 5 लाख रुपये की उच्चतम बोली लगाकर डाक अपने नाम किया।
मुंडन से प्राप्त बाल में रोहित कुमार अव्वल
मुंडन से प्राप्त बाल के डाक में 7 बीडरों ने एनआर कटाया, जिनमें 4 ही उपस्थित हुए। बोली 1 लाख 53 हजार रुपये से शुरू होकर 6 लाख 50 हजार रुपये तक पहुंची, जिसमें मल्लिक टोला निवासी रोहित कुमार ने सर्वाधिक बोली लगाकर बाजी मारी।
शौचालय डाक में संतोष कुमार ने मारी बाजी
शौचालय संचालन के लिए 10 बीडरों ने भाग लिया। 1 लाख 20 हजार रुपये से शुरू हुई बोली में संतोष कुमार ने 6 लाख 75 हजार रुपये की उच्चतम बोली लगाकर डाक अपने नाम किया।
इस मौके पर कोषाध्यक्ष दिलीप खंडेलवाल, योग नारायण पटेल, हरेंद्र मंडल, रोशन ठाकुर, प्रबंधक भावेश कुमार, लिपिक बाल किशन यादव, सहायक लिपिक जैकी आनंद, कंप्यूटर ऑपरेटर सरवन कुमार एवं प्रेम राज सहित अन्य लोग मौजूद थे।
إرسال تعليق