किसान व मजदूर परिवार के बच्चों ने किया कमाल, इंटर में शानदार अंक लाकर बढ़ाया जिले का मान

अंशु कुमार अपनी बहन के साथ अच्छे अंक प्राप्त करने की खुशी 


कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:- सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं ने इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मधेपुरा का नाम रोशन किया है।

सिंहेश्वर प्रखंड के दुलार पीपराही निवासी किसान संतोष कुमार के पुत्र अंशु कुमार ने इंटर साइंस (गणित) में 454 अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिगिओन से प्राप्त की। अंशु के पिता किसान हैं जबकि माता गृहिणी हैं। अंशु का लक्ष्य एसएससी की तैयारी कर जीएसटी इंस्पेक्टर बनना है।बभनी के धुनहा की सिमरन कुमारी का इंटरमीडिएट में दिखा जलवा 

वहीं गम्हरिया प्रखंड के बभनी पंचायत अंतर्गत धुनहा गांव वार्ड संख्या 5 निवासी पिंटू कुमार मंडल एवं दाना देवी की पुत्री सिमरन कुमारी ने इंटर आर्ट्स में 451 अंक लाकर जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। सिमरन के पिता बाहर रहकर मजदूरी करते हैं, जबकि उनकी मां अस्वस्थ रहती हैं। सिमरन ने गांव के पारस मणि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से पढ़ाई की है। उन्होंने बताया कि आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने संघर्ष कर यह मुकाम हासिल किया है और आगे यूपीएससी की तैयारी कर समाज सेवा करना चाहती हैं।विंदु कुमारी अच्छे मार्क्स का जश्न माता पिता और मिठाई के साथ 

इसी कड़ी में पटोरी पंचायत के वार्ड संख्या 14 निवासी दिनेश चौरसिया की पुत्री विंदु कुमारी ने 436 अंक प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है। विंदु के पिता सिंहेश्वर में पान की दुकान चलाते थे, लेकिन एक आपराधिक घटना में घायल होने के बाद परिवार को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। विंदु ने उच्च माध्यमिक विद्यालय परशुरामपुर, सीतामढ़ी से इंटर की परीक्षा पास की है। उनका सपना नीट उत्तीर्ण कर चिकित्सक बनकर समाज सेवा करना है।औराही एकपरहा के यश राज बनेंगे चार्टर एकाउंटेंट 

गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र के औराही एकपराहा पंचायत के वार्ड नंबर 02 निवासी राजीव कुमार सिंह के पुत्र यश राज ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में कॉमर्स विषय में जिला टॉपर किया है यशराज आदर्श कॉलेज धैलाढ़ जीवछपुर के छात्र हैं। उन्होंने 437 अंक लाया है। यश राज 2 बहन है। मां ममता सिंह गृहणी है।पिता प्राइवेट जॉब कर परिवार का भरण पोषण करते हैं यशराज का कहना है कि वह चार्टर एकाउंटेंट बनेंगे।

इन होनहार छात्रों की सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिल रही 

Post a Comment

أحدث أقدم