बीआर ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र सम्मानित


2025/26 का वार्षिक परिणाम घोषित करने पर हुआ समारोह आयोजन


कोशी तक/मुरलीगंज मधेपुरा:- शहर के काशीपुर स्थित बीआर ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में सोमवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर आयोजित सत्रांत समारोह का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मौसम सिंह, निदेशक मानव सिंह, नगर पंचायत अध्यक्षा सर्जना सिद्धि, राजद नेता डॉ. मनोज कुमार, डॉ. रूपेश कुमार एवं डॉ. साकेत कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट डायरेक्टर कुमार गौरव ने किया।विधालय के टापर को सम्मानित किया गया 

समारोह में संबोधित करते हुए कुमार गौरव ने कहा कि घोषित परिणाम विद्यार्थियों की पूरे वर्ष की मेहनत का प्रतिफल है। इस दौरान विद्यालय के निदेशक मानव सिंह ने पुस्तकालय (लाइब्रेरी) एवं कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी से हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहा है, इसे ध्यान में रखते हुए विद्यालय में कंप्यूटर शिक्षा के साथ एआई की पढ़ाई भी शुरू की जाएगी।

कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. मौसम सिंह ने स्कूल टॉपर्स को साइकिल भेंट कर सम्मानित किया। प्री-प्राइमरी में समीक्षा रानी, प्राइमरी में वेदांत बालादित्य एवं सीनियर वर्ग में अंगद कुमार टॉपर रहे। साथ ही सभी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

प्राचार्य डॉ. मौसम सिंह ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के शैक्षणिक विकास में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने छात्रों को अगली कक्षा में और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। बताया गया कि अंगद कुमार पिछले चार वर्षों से लगातार प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का टॉपर बन रहा है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

मुरलीगंज से अंशु भगत 

Post a Comment

और नया पुराने