
झिटकिया के बड़ी ईदगाह में ईद की नमाज अदा करते
प्रमुख इस्तियाक आलम ने दी शुभकामनाएं
इस मौके पर सिंहेश्वर प्रखंड के प्रमुख इस्तियाक आलम ने सभी प्रखंडवासियो को ईद की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि ईद का यह पावन पर्व भाईचारे, शांति और सद्भाव का प्रतीक है और सभी लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि लाए।
झिटकिया ईदगाह में उमड़ी भीड़
जजहट सबैला के झिटकिया ईदगाह में सुबह करीब 8:45 बजे ईद की नमाज अदा की गई, जहां बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। नमाज के बाद बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। ईदगाह के पास लगे मेले में बच्चे झूले और विभिन्न व्यंजनों की दुकानों का आनंद लेते नजर आए।
नया सवेरा फाउंडेशन की संस्थापक कोमल भगत सेवई बांटते
ईद के अवसर पर बच्चों का उत्साह चरम पर
सेवई की मिठास से बढ़ा प्यार
नया सवेरा फाउंडेशन की सामाजिक कार्यकर्ता कोमल भगत द्वारा ईदगाह के पास सेवई की खीर बांटी गई। इस पहल ने लोगों के बीच प्रेम और भाईचारे का संदेश और मजबूत किया।
ईद पर ईदगाह के पास मेला और लजीज व्यंजन का लुत्फ उठाते बच्चे
घर-घर में खुशियों की रौनक
ईद के अवसर पर घरों में पारंपरिक मीठी सेवईं बनाई गईं और लोग एक-दूसरे के घर जाकर इसे साझा करते दिखे। हर तरफ उत्सव का माहौल रहा, जो सामाजिक एकता और सामंजस्य का प्रतीक बना।
डिजिटल माध्यम से भी दी जा रही बधाई
आज के डिजिटल दौर में लोग सोशल मीडिया के माध्यम से भी एक-दूसरे को ईद की शुभकामनाएं दे रहे हैं। तस्वीरें और वीडियो साझा कर लोग इस खुशी को और व्यापक बना रहे हैं।
सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
ईद के मौके पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में ईदगाह के आसपास पुलिस बल तैनात रहा। नमाज के बाद बढ़ती भीड़ को देखते हुए करीब 30 मिनट तक सड़क पर बैरिकेडिंग कर यातायात नियंत्रित किया गया। बुढावे क्षेत्र में भी सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।
ईद-उल-फित्र का यह पर्व न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि समाज में एकता, भाईचारे और मानवता के संदेश को भी सशक्त रूप से प्रस्तुत करता है।
إرسال تعليق