मेडिकल कॉलेज अस्पताल की निगरानी के लिए समिति गठित

 

जेएनकेटी मेडिकल कालेज का निगरानी टीम का गठन 



कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- जननायक कर्पूरी ठाकुर चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, मधेपुरा में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने और अस्पताल में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से निगरानी समिति का गठन किया गया है।

यह निर्णय आयुक्त, कोशी प्रमंडल सहरसा सह अध्यक्ष, रोगी कल्याण समिति की अध्यक्षता में 17 फरवरी 2026 को आयोजित रोगी कल्याण समिति की बैठक में लिए गए निर्देश के आलोक में किया गया है।

जिलाधिकारी मधेपुरा के आदेशानुसार गठित निगरानी समिति में अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) मधेपुरा को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं मधेपुरा चैंबर ऑफ कॉमर्स के समन्वयक मनीष सर्राफ तथा सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति के सदस्य विजय कुमार सिंह को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

गठित समिति को निर्देश दिया गया है कि वह समय-समय पर जननायक कर्पूरी ठाकुर चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, मधेपुरा का निरीक्षण करेगी। साथ ही निरीक्षण के दिन ही संयुक्त निरीक्षण प्रतिवेदन जिलाधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेगी।

जिलाधिकारी ने इस संबंध में सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया

Post a Comment

أحدث أقدم