स्टार्टअप कार्यक्रम में प्रेरित करने के लिए सम्मानित करते प्राचार्य
कोशी तक/मधेपुरा:- राजकीय पॉलिटेक्निक, मधेपुरा में 14 मार्च 2026 को स्टार्टअप सेल के नोडल पदाधिकारी सुश्री स्वाति शिवांगी के नेतृत्व में एक दिवसीय स्टार्टअप अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. मो. सनवार आलम, नोडल पदाधिकारी स्वाति शिवांगी तथा व्याख्याता प्रो. मनीष कुमार दास ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों को स्टार्टअप से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि आज के दौर में स्टार्टअप युवाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता का बेहतर माध्यम बन रहा है। छात्रों को नवाचार और उद्यमिता की ओर प्रेरित करते हुए उन्हें अपने कौशल और विचारों को स्टार्टअप के माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें स्टार्टअप के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
إرسال تعليق