7 वां स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन करते अतिथि
कुलपति को सम्मानित करते मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य
कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- जननायक कर्पूरी ठाकुर चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, सिंहेश्वर मधेपुरा का 7वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना के कुलपति सह आईजीआईएमएस पटना के निदेशक प्रो. डॉ. बिंदे कुमार ने जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज पहुंचकर समारोह में भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं जेएनकेटी के प्राचार्य प्रो. डॉ. दिनेश कुमार ने मिथिला परंपरा के अनुसार पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर मुख्य अतिथि का सम्मान किया। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. बिंदे कुमार ने अपने संबोधन में मेडिकल कॉलेज की उपलब्धियों और चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए सफलता के कई मंत्र बताए। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन के साथ ही उसे विश्व की सबसे बड़ी महामारी कोरोना का सामना करना पड़ा, लेकिन नवजात अवस्था में होने के बावजूद इस मेडिकल कॉलेज ने कोशी क्षेत्र की जनता के लिए प्राण रक्षक की भूमिका निभाई।
उन्होंने कहा कि संसाधनों और चिकित्सकों की कमी के बावजूद यह मेडिकल कॉलेज इस क्षेत्र की लाइफ लाइन बन गया है। जननायक कर्पूरी ठाकुर चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल मधेपुरा वर्तमान में एक नवीनतम चिकित्सा संस्थान है, जिसके सफल संचालन से जुड़ी चुनौतियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से भी मुलाकात की और शैक्षणिक और शारिरिक गतिविधियों का मुआयना किया।
कार्यक्रम के अंत में स्थापना दिवस समारोह समारोह के अध्यक्ष प्राचार्य डा. प्रो. दिनेश कुमार ने सभी 25 एकेडमिक टापर को सम्मानित किया गया। अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।
जेएनकेटी एमसीएच सिंहेश्वर के अधीक्षक डा. नगीना चौधरी, सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो. डॉ. अशोक कुमार यादव, सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो. डॉ. भूपेंद्र प्रसाद, उपाधीक्षक डॉ. प्रिय रंजन भास्कर, डॉ. अंजनी कुमार, डा. पुनम कुमारी, डा. चंचल, डा. अलका भारती, डा. पीके मधुकर, डा. कासिफ शहनवाज, डा. विरेन्द्र कुमार, डॉ. संतोष कुमार, डा. सजल कुमार एवं मणिकांत आजाद, राजन , कार्यपालक सहायक प्रकाश कुमार, सुनील कुमार, आर्यन कुमार, उदय कुमार सिंह, मुकेश कुमार, शंकर कुमार, नीशा कुमारी सहित अन्य चिकित्सक व कर्मचारी उपस्थित थे।
إرسال تعليق