जमीन बिक्री कर लौट रहे व्यक्ति से 6 लाख की छिनतई

6 लाख 2 हजार रुपया लेकर अपराधी फरार 



कोशी तक/सिंहेश्वर (मधेपुरा):- थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा मामला नगर पंचायत के महावीर चौक के पास का है, जहां जमीन बिक्री कर घर लौट रहे दंपति को शातिर बदमाशों ने निशाना बनाकर बड़ी वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार शंकरपुर प्रखंड के हरिराहा वार्ड नंबर-2 निवासी भीम यादव अपने भाई अर्जन यादव की पत्नी के साथ कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान महावीर चौक के पास स्कॉर्पियो सवार अपराधियों ने उन्हें इशारा कर कहा कि उनकी गाड़ी से पैसा गिर गया है।

अपराधियों की बातों में आकर जैसे ही भीम यादव कार रोककर पीछे देखने उतरे, मौके का फायदा उठाते हुए बदमाशों ने कार में रखा बैग उड़ा लिया और फरार हो गए। बैग में जमीन बिक्री से प्राप्त 6 लाख 2 हजार रुपये नकद रखे थे।

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है तथा अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Post a Comment

أحدث أقدم