25 हजार दीपों से जगमगाया शिवगंगा तट, सनातन नववर्ष का भव्य स्वागत

 

हिन्दू नववर्ष पर शिवगंगा आरती में उमड़े हजारों श्रद्धालु 



कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- नगर पंचायत सिंहेश्वर स्थित बाबा मंदिर परिसर के शिवगंगा तट पर हिंदू नववर्ष का आयोजन इस बार अद्भुत आस्था और भक्ति के साथ मनाया गया। पूरे परिसर में 25 हजार से अधिक दीप प्रज्ज्वलित कर सनातन संस्कृति की भव्य छटा प्रस्तुत की गई। दीपों की रोशनी से सजा शिवगंगा तट मानो आस्था का सागर बन गया, जहां हर ओर "हनुमान  चालीसा", “जय श्रीराम” और “हर हर महादेव” के जयघोष गूंजते रहे।

श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर सनातन परंपरा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। शिवगंगा के चारों ओर दीपों की पंक्तियों ने ऐसा अलौकिक दृश्य प्रस्तुत किया, जिसे देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो उठा। रंग-बिरंगी रोशनी और सजावट ने नववर्ष के स्वागत को और भी दिव्य बना दिया।आरती का श्रीगणेश करती नगर पंचायत अध्यक्षा पुनम देवी महा आरती का संकल्प लेते श्रृंगीऋषि के संस्थापक भास्कर निखिल 

इस अवसर पर विशेष रूप से बनारस से आमंत्रित पुजारियों द्वारा महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय पंडा समाज के पुरोहितों ने भी सहभागिता निभाई। आरती के दौरान पूरा वातावरण भक्ति और श्रद्धा से सराबोर हो गया। शिवगंगा तट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब सनातन संस्कृति के प्रति लोगों की गहरी आस्था का प्रतीक बन गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीओ संतोष कुमार ने किया। सपरिवार पहुंचे एसडीओ श्री कुमार ने इस तरह के आयोजनों को समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाने वाला बताया।

श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन के संस्थापक भास्कर कुमार निखिल ने बताया कि इस आयोजन की शुरुआत वर्ष 2020 में मात्र 1100 दीपों से की गई थी, जो आज 25 हजार दीपों तक पहुंचकर एक भव्य स्वरूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि लोगों में हिंदू नववर्ष के प्रति जागरूकता बढ़ रही है और आने वाले समय में यह आयोजन गांव-गांव तक पहुंचेगा।महाआरती में शिवगंगा पर उमड़ी आलौकिक भीड़ 

इस सफल आयोजन में फाउंडेशन के कई कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिनमें मुख्य प्रबंधक सागर यादव, अनुज सिंह, कोषाध्यक्ष मनीष आनंद, बसंत यादव, प्रिंस यादव, बिष्णु गुप्ता, सोनू भगत, मालिक झा, सत्यम सिंह, बिट्टू कुमार, नील कुमार, मिलन कुमारी, खुशी कुमारी, ललीत भगत, बमबम कुमार, सत्यम कुमार, सोनु सरकार, सुरज तौमर, आनंद भगत, अमित कुमार, शशीभुषण, और आनंद सिंह शामिल रहे। आरती करते बनारस के सोभित पांडे, निलांबर ठाकुर, दीपक ठाकुर, गोलु ठाकुर, गोविंद ठाकुर, अरविंद ठाकुर, सत्यम ठाकुर, अभिमन्यु ठाकुर, अभय ठाकुर, अविनाश ठाकुर शामिल थे।हिन्दू नववर्ष पर दीपों, रंगोली और चकाचौंध रौशनी से सजा शिवगंगा

भव्य दीपोत्सव और महाआरती के इस आयोजन ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सनातन संस्कृति की जड़ें समाज में आज भी उतनी ही मजबूत हैं, और आस्था का यह प्रकाश यूं ही पीढ़ी दर पीढ़ी फैलता रहेगा। मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष पुनम देवी, सीएचसी प्रभारी डा. रविन्द्र कुमार, रुपेश कुमार, डा. आरके पप्पू, डा. रमन कुमार, डा. कुंदन सुमन, न्यास सदस्य विजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष दीलीप खंडेलवाल, प्रबंधक भवेश कुमार, श्वेत कमल बौआ, पिंटु यादव, अमरनाथ अग्रवाल, सचिदानंद चौधरी, कलानंद ठाकुर, मुकेश मुखिया, राजेश कुमार राजु, सहित सैंकड़ों श्रृद्धालु मौजूद थे।

Post a Comment

और नया पुराने