प्लेसमेंट के लिए आए प्रबंधक को सम्मानित करते प्राचार्य
इंजिनियरिंग कालेज में प्लेसमेंट के लिए इंटरव्यू लेते अधिकारी
कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- बीपी. मंडल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में क्वालिटी आस्ट्रिया सेंट्रल एशिया द्वारा आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस ड्राइव में कुल 21 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया, जिससे महाविद्यालय में उत्साह का माहौल है।
प्राचार्य प्रो. अरविंद कुमार अमर के मार्गदर्शन में तथा प्रशिक्षण एवं नियुक्ति पदाधिकारी निशिकांत कुमार और संयुक्त पदाधिकारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पूरी चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। कंपनी की ओर से प्रतिभा अधिग्रहण प्रबंधक अंकुश कुमार एवं गुणवत्ता सिविल अभियंत्रण विशेषज्ञ राहुल तिवारी ने चयन प्रक्रिया का संचालन किया।
विभागवार चयन:
सिविल अभियंत्रण (सीई + सीडब्ल्यूसीए) से 10 विद्यार्थी चयनित
7 क्वालिटी इंजीनियर
3 छात्राएं डिजाइन इंजीनियर
इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स अभियंत्रण (ईईई) से 6 विद्यार्थी चयनित
5 छात्र, 1 छात्रा (क्वालिटी इंजीनियर)
यांत्रिक अभियंत्रण (एमई) से 5 छात्र चयनित (क्वालिटी इंस्पेक्टर)
सभी चयनित विद्यार्थियों को 3 से 4 लाख रुपये वार्षिक वेतनमान पर नियुक्ति दी गई है।
इस आयोजन में विभागीय एवं छात्र नियुक्ति समन्वयकों की सक्रिय भूमिका रही। महाविद्यालय परिवार ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए इसे संस्थान के लिए गर्व का क्षण बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
एक टिप्पणी भेजें