उदाकिशुनगंज प्रखंड में धूमधाम से मनाया गया बिहार दिवस 2026, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

 बिहार दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते बच्चे 



कोशी तक/उदाकिशुनगंज मधेपुरा:- बिहार दिवस 2026 के अवसर पर उदाकिशुनगंज प्रखंड में शिक्षा विभाग की ओर से प्रखंड संसाधन केंद्र में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं शिक्षा विभाग के कर्मी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर बच्चों के लिए शतरंज, चित्रकला, रंगोली एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार ने बताया कि बिहार दिवस के सफल आयोजन में प्रखंड टेक्निकल टीम की अहम भूमिका रही। टेक्निकल टीम की सदस्य बंदना कुमारी ने कहा कि बच्चे काफी उत्साह और दिलचस्पी के साथ गतिविधियों में भाग ले रहे हैं।

मंजर आलम ने बताया कि बच्चों के सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाया गया। वहीं माध्यमिक शिक्षक संघ की अनुमंडल पार्षद अमृता कुमारी ने कहा कि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में जिले के बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं।

प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग से जुड़े शैलेश कुमार चौरसिया ने बताया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में मधेपुरा जिला शिक्षा के क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहा है।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों एवं कर्मियों ने हर्षोल्लास के साथ बिहार दिवस मनाया। इस मौके पर अमृता कुमारी, शैलेश कुमार चौरसिया, बंदना कुमारी, अनिकेत रंजन, संजय क्रांति, प्रेमलता, मंजर आलम, प्रशुन सिंह, महली कांत झा, प्रतिज्ञा कुमारी, सुनील चौरसिया, कुमार किशोर केसरी, चंदेश्वरी मंडल, रीता कुमारी, उमेश यादव, रंजन, संजीव सिंह, रमेश कुमार, कुमोद दास, ओमप्रकाश, पूनम कुमारी, संजय कुमार, पुतुल, गुंजन सिंह सहित कई लोग मौजूद

Post a Comment

और नया पुराने