नगर पंचायत के बाजार गैस पाइपलाइन के लिए जगह जगह खोदें गढ्ढे
कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- सिंहेश्वर बाजार में गैस पाइपलाइन बिछाने के नाम पर एनएच-106 सड़क को क्षतिग्रस्त किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में आईएलएफएस कंपनी के एचआर एडमिन सुमन कुमार सिंह ने आदर्श थाना सिंहेश्वर में आवेदन देकर संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
दिए गए आवेदन में कहा गया है कि एनएच-106 का सड़क निर्माण कार्य हाल ही में पूरा हुआ है, लेकिन इसके बावजूद सिंहेश्वर बाजार क्षेत्र में सीएच- 65+500 दी चौक से लेकर सीएच -66+600 नारियल बगान तक गैस पाइपलाइन बिछाने के नाम पर धड़ल्ले से सड़क की खुदाई की जा रही है। आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना और अनुमति के नगर पंचायत सिंहेश्वर के बाजार क्षेत्र में रात के अंधेरे में सड़क को बार-बार खोदा जा रहा है, जिससे नई बनी सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो रही है।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि जिम्मेदार लोग नियमों को ताक पर रखकर मनमानी तरीके से सड़क को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे न सिर्फ सरकारी संपत्ति की बर्बादी हो रही है, बल्कि सड़क पर चलने वाले लोगों के लिए भी खतरा पैदा हो गया है। यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
आवेदन में गैस पाइपलाइन कार्य से जुड़े अधिकारी के रूप में नितिन मिश्रा (मो. 8077954251) और आसिफ (मो. 8605235127) का नाम भी उल्लेख किया गया है। शिकायत के साथ सड़क को हुए नुकसान की तस्वीरें भी थाना को सौंपी गई हैं।
शिकायतकर्ता ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, खुदाई कार्य को तुरंत बंद कराया जाए और सड़क को हुए नुकसान की भरपाई संबंधित लोगों से कराई जाए।
एक टिप्पणी भेजें