कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- बाबा सिंहेश्वर नाथ मंदिर परिसर स्थित शिवगंगा तट पर श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित आठ दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का दिव्य एवं भव्य आयोजन जारी है। महोत्सव के दौरान भक्ति, अध्यात्म और लोक संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।
सिंहेश्वर मंदिर के पुजारी तापस पंडा समाज द्वारा प्रतिदिन संध्या सात बजे भव्य संध्या महाआरती का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हजारों श्रद्धालु भाग लेकर बाबा भोलेनाथ की आराधना कर रहे हैं। महोत्सव के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
कार्यक्रम का श्रीगणेश करते नपं अध्यक्ष, एडीएम, न्यास सदस्य
महाआरती के दौरान सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति के सदस्य विजय कुमार सिंह द्वारा संकल्प पूजा संपन्न कराई गई। इसके उपरांत लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसमें बिहार की उभरती लोक गायिका सौम्या सिंह एवं प्रसिद्ध लोक गायक गौरव लाल यादव उर्फ ‘जूनियर खेसारी’ ने एक से बढ़कर एक शिव भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
“ऐ गणेश की मम्मी तनी हमके भांग पिलाई ना”,
“मोर भंगिया के मनाय द भोलेनाथ”,
“देना है तो दीजिए जनम-जनम का साथ”
जैसे भक्ति गीतों पर पूरा शिवगंगा तट झूम उठा। हर-हर महादेव के जयकारों से सिंहेश्वर धाम गूंजता रहा और श्रद्धालुओं ने शिव आराधना का भरपूर आनंद लिया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान शिवगंगा तट पर भक्ति, अध्यात्म और लोक संस्कृति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।
इस अवसर पर सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति के सदस्य रोशन ठाकुर, श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन के संस्थापक भास्कर कुमार निखिल, मुख्य प्रबंधक सागर यादव, अनुज कुमार सिंह, प्रिंस यादव, गौरव झा, बिट्टू चौरसिया, ऋषभ कुमार, सोनू भगत, ललित भगत, विष्णु कुमार, नील कुमार, आनंद कुमार, शशिभूषण कुमार, अभिषेक कुमार, मुकेश कुमार सहित तापस पंडा समाज के दीपक ठाकुर, निलांबर ठाकुर, अरविंद ठाकुर, मुरारी ठाकुर, अभय ठाकुर, अन्नू ठाकुर, गोविंद ठाकुर एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें