प्लेसमेंट्स में शामिल हुए 100 में 78 चयनित
प्लेसमेंट्स देते पोलीटेक्निक के छात्र गण
कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:- राजकीय पॉलिटेक्निक, मधेपुरा में सोमवार को कृष्णा मारुति लिमिटेड द्वारा अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए एक दिवसीय प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। इस ड्राइव में मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग शाखाओं के 100 से अधिक छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्लेसमेंट प्रक्रिया के उपरांत कुल 78 छात्रों का चयन किया गया, जो संस्थान के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। चयनित छात्रों में अधिकांश मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग शाखा से संबंधित हैं।
यह कार्यक्रम संस्थान के प्राचार्य डॉ. सनोवर आलम के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्लेसमेंट ड्राइव के सफल संचालन में प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट पदाधिकारी प्रो. विकास कुमार एवं प्रो. यशोदा पंडित की अहम भूमिका रही।
कार्यक्रम में प्रो. नीतीश कुमार ठाकुर, प्रो. मनीष कुमार दास सहित अन्य व्याख्याताओं की सक्रिय उपस्थिति एवं सहयोग सराहनीय रहा। वहीं सहायक कर्मियों श्री राकेश कुमार एवं श्री रोशन कुमार भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
प्राचार्य डॉ. सनोवर आलम ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि संस्थान छात्रों के सर्वांगीण विकास एवं बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
यह प्लेसमेंट ड्राइव संस्थान में दी जा रही गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा तथा उद्योग जगत के साथ मजबूत संबंधों को दर्शाता है।
إرسال تعليق