लेट नवल किशोर सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट: महिला क्रिकेट में झारखंड गर्ल्स ने बिहार को 7 विकेट से हराया

 महिला क्रिकेट मैच का उद्घाटन करते बीडीओ, नगर अध्यक्षा


कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- लेट नवल किशोर सिंह मेमोरियल जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत रविवार को स्पेशल बिहार गर्ल्स और झारखंड गर्ल्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच का उद्घाटन सिंहेश्वर प्रखंड की बीडीओ ज्योति गामी एवं नगर पंचायत अध्यक्षा पुनम कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। मुकाबला मवेशी हाट मैदान, सिंहेश्वर (मधेपुरा) में आयोजित हुआ।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम बिहार ने निर्धारित 25 ओवर में 176 रन पर 8 विकेट गंवाए। टीम की ओर से एंड्री ने 36 रन, ममता कुमारी ने 30 रन, जबकि निशा कुमारी ने नाबाद 33 रन की उपयोगी पारी खेली। झारखंड की ओर से पुष्पांजलि ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम झारखंड गर्ल्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 24.4 ओवर में 177 रन बनाकर 3 विकेट के नुकसान पर मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया। जीत की नायिका रहीं अंशिका राज, जिन्होंने 92 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं अंजली चौधरी ने 34 रन का अहम योगदान दिया।

शानदार प्रदर्शन के लिए अंशिका राज को मैन ऑफ द मैच, जबकि पुष्पांजलि को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार प्रदान किया गया।

मैच के समापन पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं कैश प्राइज देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक चंद्रहास चौपाल, सिंहेश्वर प्रखंड प्रमुख इस्तियाक आलम, व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचंद्र चौधरी, राजेश कुमार राजू,  पंचायत समिति सदस्य जयकांत यादव, सरपंच रामपति, बरुण कुमार विशाल, सब इंस्पेक्टर सोनू सिंह, युवा राजद नेता सह समाजसेवी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

अंपायर: अमरनाथ पोद्दार, शाकिर कहाना 

कॉमेंटेटर: अजित कुमार, प्रदुम्न पार्थसारथी

स्कोर मनीष कुमार 

Post a Comment

أحدث أقدم