सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के जेएनकेटी से बाइक की चोरी
कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधेपुरा मेडिकल कॉलेज परिसर से अज्ञात चोरों द्वारा एक युवक की मोटरसाइकिल चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक के आवेदन पर सिंहेश्वर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शंकरपुर थाना क्षेत्र निवासी रंजीत कुमार (25 वर्ष), पिता स्वर्गीय श्यामसुंदर कायस्थ, ने बताया कि 18 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 2 बजे वह किसी कार्य से मधेपुरा मेडिकल कॉलेज गया था। इस दौरान उसने अपनी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल को मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित चरित्र बिल्डिंग नंबर 04 के पास खड़ा किया था।
मोटरसाइकिल का निबंधन संख्या बीआर 43 यू 8519 बताया गया है। कुछ देर बाद लौटने पर युवक ने देखा कि उसकी मोटरसाइकिल वहां से गायब थी। काफी खोजबीन के बावजूद वाहन का कोई सुराग नहीं मिलने पर उसने सिंहेश्वर थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई।
इस संबंध में सिंहेश्वर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और चोरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया गया है।
إرسال تعليق