कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:- बालिका के साथ यौन उत्पीड़न की संगीन घटना को लेकर महिला थाना को एक लिखित आवेदन प्राप्त हुआ, जिसमें पीड़िता ने आरोप लगाया कि उससे परिचित युवक रौशन कुमार, उम्र लगभग 23 वर्ष, द्वारा विगत एक वर्ष से शादी का झांसा देकर लगातार यौन उत्पीड़न किया जा रहा था।
पीड़िता ने यह भी स्पष्ट रूप से आरोप लगाया कि बीती रात्रि आरोपी ने शादी का प्रलोभन देकर उसे एक सुनसान स्थान पर बुलाया, जहां आरोपी रौशन कुमार एवं उसके अन्य सहयोगियों द्वारा सामूहिक रूप से उसके साथ आपराधिक कृत्य को अंजाम दिया गया।
मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए महिला थाना कांड संख्या 03/26 अंतर्गत तत्क्षण प्राथमिकी दर्ज कर विधि-सम्मत कार्रवाई प्रारंभ की गई। वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर गठित विशेष गिरफ्तारी टीम द्वारा मुख्य आरोपी रौशन कुमार, पिता वासु यादव उर्फ सतेंद्र यादव, साकिन बसंतपुर, थाना शंकरपुर, जिला मधेपुरा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की प्रक्रिया की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी पीड़िता के गांव का ही निवासी है तथा रिश्ते में दूर का चाचा बताया गया है, जिससे अपराध की गंभीरता और भी बढ़ जाती है। कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु संभावित ठिकानों पर लगातार छापामारी की जा रही है। शीघ्र ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के शिकंजे में लाया जाएगा।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बालिकाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के प्रति किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने हेतु अनुसंधान पूरी सख्ती एवं पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है। लेकिन पुलिस की गतिविधियों पर लोगों को संदेह हो रहा है। की मामले में क्या छुपाया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें