सिंहेश्वर के प्रसिद्ध समाजसेवी रामनाथ गुप्ता का निधन

 प्रसिद्ध समाजसेवी बैहरी निवासी रामनाथ गुप्ता का फाइल फोटो 



कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- सिंहेश्वर प्रखंड के बैहरी निवासी, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं पूर्व प्रमुख के ससुर रामनाथ गुप्ता का गुरुवार की रात उनके आवास पर निधन हो गया। वे 87 वर्ष के थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

परिजनों के अनुसार, वे लंबे समय से बीमारी से पीड़ित थे और हाल ही में स्वास्थ्य में सुधार हुआ था। गुरुवार की रात करीब 8 बजे अचानक उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई। परिजन उन्हें इलाज के लिए वाहन से ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि इसी दौरान हृदय गति रुक जाने से उनका निधन हो गया।

उनके निधन की खबर मिलते ही शुक्रवार सुबह से ही आसपास के क्षेत्रों के लोग उनके आवास पर जुटने लगे। स्वर्गीय रामनाथ गुप्ता सामाजिक कार्यों में हमेशा सक्रिय रहे और उन्होंने अपना पूरा जीवन समाजसेवा में समर्पित कर दिया। वे क्षेत्र में रामायण आयोजन के महंत के रूप में भी प्रसिद्ध थे।

स्वर्गीय गुप्ता अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। बड़े पुत्र अनिल कुमार गुप्ता (लगभग 57 वर्ष) सम्राट ईंट भट्ठा के प्रोप्राइटर हैं, जबकि छोटे पुत्र सुनील कुमार गुप्ता (54 वर्ष) हैं। उनकी दोनों पुत्रियां रीता देवी और सोना देवी विवाहित हैं।

शोक व्यक्त करने वालों में दिनेश कुमार यादव, डॉ. ठाकुर कुमार गुप्ता, डॉ. बबीता कुमारी, जयप्रकाश साह, अरविंद साह, उमेश यादव, दिलीप कुमार साह, बबलू साह, रामानंद गुप्ता, उमा साह, रामू साह, राजकुमार साह, शत्रुघ्न यादव, संजीव साह, नारायण यादव, फुलेश्वर यादव, राजकुमार रंजन, राजू स्वर्णकार, धनी राम यादव, जितेंद्र यादव, डॉ. गजेंद्र मुखिया, मो. मोसीम, पवन साह, बाबू नंदन साह, हरिनंदन साह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल रहे।

Post a Comment

और नया पुराने